हेमंत शर्मा, इंदौर। सिटी फॉरेस्ट में कथित तौर पर चल रहे लकड़ी के अवैध कारोबार और अन्य अनियमितताओं के मामले में नगर निगम ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी फॉरेस्ट के सहायक प्रभारी मितुल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें सिटी फॉरेस्ट के भीतर कथित गड़बड़ियों और लकड़ी के अवैध व्यापार का दावा किया गया था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त ने जारी आदेश में इस वायरल वीडियो का विशेष रूप से उल्लेख किया है और प्राथमिक तौर पर लापरवाही पाए जाने पर यह निलंबन की कार्रवाई की है।

MP Weather Update: जुलाई में मानसून मचाएगा कोहराम, 19 जिलों में अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है

विभागीय जांच के आदेश

आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निलंबन के साथ ही पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस जांच के शुरू होने से निगम महकमे में हड़कंप मच गया है। अब इस बात का गहराई से पता लगाया जा रहा है कि इस कथित अवैध कारोबार और अनियमितताओं के पीछे और कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। जांच टीम जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर मामले में संलिप्त अन्य दोषियों के खिलाफ भी आगे की कड़ी वैधानिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m