सत्या राजपूत, रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने सभी जोनों में राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया है। बकाया राशि समय पर अदा नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ लगातार सीलबंदी की कार्रवाई हो रही है। इस अभियान के दौरान कई बड़े बकायादारों ने संपत्ति सील होते ही तत्काल बकाया चुकाया।
उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और सभी जोन कमिश्नर सहायक राजस्व अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभियान का मकसद निगम को बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना और नियमों का पालन कराना है।


जोन 6 में तत्काल भुगतान, जोन 7 में कई संपत्तियां सील
जोन 6 राजस्व विभाग ने वार्ड 65 क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया। वार्ड 62 में दो बकायादारों ने सीलबंदी कार्रवाई के दौरान ही क्रमशः 55,404 रुपये और 39,410 रुपये का पूरा बकाया मौके पर चुका दिया। जोन 7 में पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में संगीता शाह, विशाल शाह और विशेष शाह पर वर्ष 2024-25 से 1,24,245 रुपये का बकाया होने पर संपत्ति सील कर दी गई। उसी वार्ड में सुनील शाह पर 55,292 रुपये के बकाये के कारण उनकी संपत्ति भी सील की गई।
स्वामी आत्मानंद वार्ड नंबर 38 चौबे कॉलोनी में भिलाई स्टील एंड रिसर्च सेंटर पर वर्ष 2020-21 से 11,82,544 रुपये का बड़ा बकाया होने पर संपत्ति को तत्काल सीलबंद कर दिया गया। वार्ड 22 में पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट आमानाका के बकायादार ने सीलिंग कार्रवाई होते ही 1,23,011 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया।

जोन 10, 8 और 9 में भी कार्रवाई
जोन 10 राजस्व विभाग ने विद्यचरण शुक्ल वार्ड 50 में सरिता वाजपेयी पर 3,20,316 रुपये और अनिता कुकरेजा पर 44,196 रुपये के बकाये के कारण उनकी संपत्तियां सील कर दी। जोन 8 में वार्ड 2 क्षेत्र में बजरंग लाल अग्रवाल और अनिता अग्रवाल ने सीलबंदी के दौरान 1,31,822 रुपये चुकाए। तापसी डे और गोपाल प्रसाद डे ने 52,934 रुपये के बकाये में से 30,198 रुपये का आंशिक भुगतान किया। वार्ड 20 में शुभम के मार्ट परिसर का पुनर्मूल्यांकन कर यूजर चार्ज 2,04,000 रुपये बढ़ाया गया।
वार्ड 70 में अरिहंत उद्योग (प्रोपराइटर प्रशांत अग्रवाल, बी.एल. अग्रवाल) का यूजर चार्ज 4,03,872 रुपये बढ़ाया गया। वार्ड 69 में कृष्णकांत रामावतार तिवारी ने सीलबंदी के दौरान आरटीजीएस से 3,55,316 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। जोन 9 में एक बकायादार का बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने पर उन्होंने मौके पर ही 3,38,608 रुपये का पूरा बकाया अदा कर दिया।
जोन 4 और 5 में बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई
618,000 रुपये के बड़े बकायादार अमरपाल सिंह की संपत्ति सील की गई। जोन 4 स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड 44 रामदेव मार्केट में प्रमोद कुमार राव ने सीलिंग के दौरान 1,88,180 रुपये चुकाए। उसी वार्ड में पद्मादेवी एवं अन्य पर वर्ष 2021 से 5,28,176 रुपये के बकाये पर संपत्ति सील की गई। वार्ड 44 में ही एक अन्य बकायादार पर वर्ष 2019-20 से 5,04,762 रुपये के बकाये तथा शांति लाल बरलोटा पर वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक 69,158 रुपये के बकाये के कारण संपत्तियां सील की गईं।
जोन 5 में एक बड़े बकायादार ने संपत्ति सील होते ही 6,14,909 रुपये का पूरा भुगतान कर दिया। जोन 6 की टीम ने भी कई संपत्तियों को बकाया न चुकाने पर सीलबंद किया। निगम राजस्व विभाग का यह अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बकायादारों को समय पर भुगतान करने की सलाह दी जा रही है अन्यथा संपत्ति सीलबंदी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से निगम को राजस्व वसूली में सफलता मिल रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

