लुधियाना : फोकल प्वाइंट जमालपुर कालोनी मैट्रो रोड स्थित नगर निगम के दफ्तर के बाहर बड़ा हादसा होने से टल गया। वहां निगम दफ्तर की बाउंड्री के अंदर पानी की टंकी है जिसका एक बड़ा हिस्सा ऊपर से टूटने के बाद टुकड़ों में सड़क व अंदर खड़े कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर आ गिरे।
जैसे ही सीमेंट के भारी भरकम टुकड़े नीचे जमीन पर गिरे जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि उस समय सड़क व टैंकी के आसपास कोई नहीं था। निगम की वाहन हुई क्षतिग्रस्त इस दौरान बताया जाता है तीन-चार कंडम कूड़ा ढोने वाले वाहनों, दीवार व पानी के टैंकर को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने कहा कि पानी की टैंकी काफी पुरानी है जिसकी हालत जर्जर हो चुकी है। सुबह अचानक टैंकी का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा।
- ई-ऑफिस प्रणाली में शासकीय पत्रों की प्रतिलिपि पर हस्ताक्षर की आवश्यकता समाप्त
- CG Train Canceled News : छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट…
- बस्तर के भविष्य की बड़ी तैयारी: आज रात CM साय जाएंगे नई दिल्ली, कल पीएम-गृह मंत्री के साथ होगी अहम बैठक, व्यापक विकास का खाका करेंगे पेश
- नकली सोने के सिक्कों से असली ठगी: गड़ा धन मिलने का झांसा देकर किलो में बेचते थे गोल्ड, डेढ़ करोड़ कैश के साथ परिवार के 4 लोग गिरफ्तार
- खबर का असर : मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश में हुई वृद्धि, डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जताया आभार
