बीडी शर्मा, दमोह। जिले में बढ़ते अपराध पुलिस की उदासीनता का नतीजा दिखाई दे रहे है। दो दिन में लगभग 4 हत्याओं के बीच एक और हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जहां अभिनव चौबे नाम के शख्स को पुरानी रंजिश के चलते कार चालक अमरदीप ठाकुर ने कुचलकर मार डालने की कोशिश की। लेकिन खुशकिस्मती से उसकी जान बच गई। घायल युवक मामले की शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंचा लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
कटनी-शहडोल रेलखंड पर बड़ा हादसा: बाबा घाट के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; यातायात प्रभावित, रेस्क्यू जारी, कोई जनहानि नहीं
पीड़ित अभिनव चौबे ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अमरदीप ठाकुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी अमरदीप ठाकुर पहले कार रोककर पीड़ित अभिनव चौबे को धमकाया और फिर कार मोड़कर टारगेट बनाकर अभिनव के ऊपर तेज रफ्तार कार चढ़ा देता है।
गनीमत रही कि पास खड़ी बाइक पीड़ित की ढाल बन गई वरना अभिनव की जान जा सकती थी। घटना के बाद भी अभिनव चौबे उर्फ मिट्ठू को सोशल मीडिया पर अमरदीप धमकी दे रहा है।

