शरद पाठक, छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद मालवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। पार्टी का कहना है कि विनोद मालवी द्वारा की गई गतिविधियों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया।
1 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर शेषनाग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार,
जिले की राजनीति में हलचल
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जारी निष्कासन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पत्र में उल्लेख है कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष के निष्कासन से छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
MP में कोहरे के बीच आंधी-बारिश: आज यहां बारिश का अलर्ट, मावठा गिरने के भी आसार, अगले तीन दिन
ऐसे विवादों और अनुशासनहीनता में घिरे
- कुछ महीने पहले पीआईसी में मर्जी से बदलाव कर दिया। दो सभापतियों को हटाकर नए बना दिए। पार्टी संगठन को विश्वास में नहीं लिया। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया।
- नगरपालिका के ही एक जनप्रतिनिधि की जासूसी के आरोप लगे। इस पर खूब शिकवा शिकायतें हुई।
- एक जनप्रतिनिधि के परिवार के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल कराने का आरोप लगा। शिकायतें हुई।
- कथित तौर पर आपतिजनक बातचीत को लेकर ऑडियो भी सामने आए, शिकायत प्रशासन और पुलिस तक पहुंची, मामला अब भी जांच में है।
- कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप भी खूब लगे, कमीशन का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ।
- नपा उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर ने नगरपालिका में भ्रष्टाचार का विषय उठाया, सीएमओ से शिकायत की। बिना जांच भुगतान न करने की मांग रखी।
MP Morning News: आम बजट का लाइव प्रसारण, सीएम डॉ मोहन सुनेंगे General Budget,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


