अमृतसर। अमृतसर के गांव चंनणके में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गांव के गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई है। इस हत्या के बाद से गांव में भय और मातम का माहौल छाया हुआ है। मृतक की पहचान 28 साल के जुगराज सिंह के रूप में हुई है। हत्यारे बाइक में आए थे। दो हमलावर एक ने व्यक्ति पर सरेआम गोलियां चलाते हैं। हत्या करने के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
जानकारी मिली है कि मृतक जुगराज सिंह बाइक पर का रहा था, इस दौरान ही पीछे से बाइक पर बैठे 3 हमलावर आते हैं और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर देते हैं। बाइक गिरने के बाद जुगराज सिंह बचने के लिए गली में भागने की कोशिश किया पर बाइक से उतरकर दो हमलावर लगातार उस पर गोलियां चलाते रहते हैं। वह बच नहीं पाया और गिर गया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसे पुलिस खंगाल रही है। हत्यारे कौन थे और क्यों उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया यह कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, युवक ने दी जान देने की धमकी
- RCB vs CSK IPL 2026: सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 रन पर हुई ऑलआउट, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड

