टुकेश्वर लोधी , आरंग. छत्तीसगढ़ के आरंग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बालिग प्रेमी जोड़े के बीच एक नाबालिग आ गया. इसका पता जब प्रेमी को चला, तो उसने नाबालिग को मौत दे दी. मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमखूंटा में मिले नर कंकाल की जांच हुई और लखौली के बस स्टैंड से लापता हुए 15 वर्षीय लापता नाबालिग के कंकाल होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या की पूरी गुत्थी को सुलझा ली. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

CSP लंबोदर पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नरकंकाल 19 फरवरी को आरंग के ग्राम लखौली के बस स्टैंड से लापता हुए ग्राम बिहाझर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद निवासी धनेंद्र साहू उम्र 15 वर्ष का है। मृतक धनेंद्र साहू ग्राम रीवा में जेसीबी मशीन में हेल्पर का काम करता था और आरोपी युवती टेमिन ध्रुव भी वही मजदूरी का काम करती थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसकी जानकारी टेमिन के प्रेमी चन्दन उर्फ सागर सिन्हा को नहीं थी. जब उसे इस बात का पता चला, तो को हुई तो वो गुस्सा हो गया। इसके बाद आरोपी चंदन ने नाबालिक धनेंद्र साहू को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चंदन ने अपनी प्रेमिका से नाबालिग को बार-बार फोन करवाया और बहाने से मिलने बुलाया. जैसे ही वह तो आरोपी ने अपने 2 दोस्तों राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकल से कोसमखूंटा खार ले गए. आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को झाड़ियों में छुपा दिया.


फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी टेमिन, चंदन समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.
इन्हें भी पढ़ें:
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

