वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दिन पहले लापता हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के कॉलोनी के पास औंधे मुंह पड़े शव के नजदीक उनके जूते और पैंट मिले, जबकि कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

narayana

एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

मृतक की पहचान 65 वर्षीय जगतार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, जगतार सिंह लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन अगले ही दिन उनका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

निष्पक्ष जांच की मांग

घटनास्थल के पास मृतक के जूते और पैंट मिलने के साथ ही कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग के साथ कोई अनहोनी हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल, बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H