मथुरा। जिले के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित पानीघाट में शुक्रवार रात एक बंद कमरे से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुभाष (30) और राधिका (28) के रूप में हुई है।
फंदे से लटका मिला शव
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह के अनुसार, राधिका ने पूर्व में सुभाष के खिलाफ जैंत थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
READ MORE: ‘अब जीने की इच्छा खत्म…’, ASI ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से सुसाइड नोट बरामद
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

