कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली विवाद पर हत्या जैसी वारदात सामने आई है। गाड़ी मोड़ने और टकराने के विवाद को लेकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सीने में चाकू गोदने और अत्यधिक खून निकलने के कारण युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ऑटो चालक ने की लूट: घर छोड़ने के बहाने कब्रिस्तान ले जाकर वारदात को दिया अंजाम, मोबाइल
बाइक और कार में भिडंत के बाद हुई थी बहस
दरअसल घटना शहर के गोकलपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। मृतक का नाम आकाश साहू और आधारताल निवासी था। घटना की जानकारी लगते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक और कार में भिडंत के बाद आरोपी की मृतक से बहस हुई थी।
बड़ी खबरः बाइक का पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह उपयोग करना गैरकानूनी, हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी
बाइक सवार आरोपी ने अपने कई साथियों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी उमेश गोल्हानी, टीआई, थाना रांझी ने दी।

