गांव मानसा जिले के मूसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर गांव मूसा में अचानक आग लग गई है, खेत में गेहूं की फसल थी जो आग में खाक हो गई है। किसान और उसके घरवाले इस घटना से स्तब्ध हैं। आग लगने का कारण अभी नहीं पता चला है।
आग लगने के कारण किसान को बड़ा नुकसान हुआ है। करीब 1 एकड़ खड़ी फसल और 7 एकड़ गेहूं का नाड़ जलकर राख हो गई है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं बिजा था। आग लगने के कारण उनकी पूरी फसल भी खराब हो गई। उन्होंने पंजाब सरकार से फसल का मुआवजा देने के लिए भी मांग की है।

गांव में करवाया गया अनाउंसमेंट
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे खेत में फैल गई। आग लगने की जानकारी पड़ोसी खेत के एक नौजवान ने किसान को दी। इसके बाद गांव में इस बारे में अनाउंसमेंट भी की गई। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए आए, लेकिन आगे काबू पाना मुश्किल था। फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मेहनत के बाद आग पर कंट्रोल किया, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी।
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
