नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 24 जुलाई 2026 को रिलीज हुई रोमांटिक लव स्टोरी वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ (Musafir Cafe) को फैंस का काफी प्यार मिला है. इस वेब सीरीज की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म हुई है, जिसने दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ दिया है. इस अधूरे कहानी को देखने के बाद लोग ये ऐसे कयास लगा रहे थे कि इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन आएगा. इसी बीच अब मेकर्स ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन ‘मुसाफिर कैफे 2’ (Musafir Cafe 2) का एलान कर दिया है.

जल्द रिलीज होगा दूसरा सीजन

बता दें कि इस सीरीज में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey), महिमा मकवाना (Mahima Makwana) और वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) ने लीड रोल निभाया है. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ‘मुसाफिर कैफे 2’ (Musafir Cafe 2) का एलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए वेब सीरीज के दुसरे सीजन का ऐला किया है.

सामने आए वीडियो में पहले पार्ट की कुछ क्लिप्स दिखाई गई है. आखिर में विक्रांत मैसी, महिमा और वेदिका यह खुशखबरी शेयर करते हैं कि मुसाफिर फिर लौटेंगे. इस पोस्ट के साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) ने कैप्शन में लिखा- ‘अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने, ये मुसाफिर वापस लौटेंगे.’ दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्दी आएगा.

फिर दिखेगी सुधा, प्रीति और चंदर की कहानी

वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ (Musafir Cafe) ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ, क्योंकि हर कोई चंदर, सुधा या प्रीति में खुद की झलक देख सकता था, उन फैसलों में जो उन्हें लेने पड़े और उन फैसलों के सही समय में. अब उस कहानी का अगला अध्याय काफी दिलचस्प होने वाला है. रुचिर अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. इसे जय सुब्रमण्यम, अनुज गोसालिया और विक्रांत मैसी ने प्रोड्यूस किया है.