Bihar Police: एसएसपी मुजफ्फरपुर ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष तुर्की समेत दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में गंभीर लापरवाही, अनियमितता और संदिग्ध आचरण के आरोप में की गई है। एसएसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, जिले में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर एसएसपी इन दिनों अलग-अलग थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों उन्होंने तुर्की और पारू थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तुर्की थाना में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि तुर्की थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार महतो ने बिना किसी परिवाद के एक व्यक्ति को थाने में बंद कर रखा था।
यही नहीं, न्यायालय द्वारा जारी कुर्की-जप्ती की कार्रवाई को भी लंबित रखा गया था। इसके अलावा भी कई खामियां सामने आईं, जिसे देखते हुए एसएसपी ने तुर्की थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित करते हुए सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर डाल दिया।
वहीं, दूसरी ओर निरीक्षण के दौरान पारू थाना भी अनियमितता की जद में पाया गया। पारू थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार पर एक हत्या कांड मामले में लापरवाही बरतने का आरोप पाया गया। जांच में गया कि आवश्यक कार्रवाई में ढिलाई बरती गई है, जिसे संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने पारू थानाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Meeting: जारी सत्र के बीच CM नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, ले सकते हैं कई बड़े फैसले
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


