बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा और सांसद कंगना रनौत अपने बेखौफ अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में लंबा संघर्ष करने के बाद राजनीति में कदम रखने वाली कंगना का कहना है कि यहां भी उन्हें कई बार ‘आउटसाइडर’ जैसा महसूस होता है। हाल ही में डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर सवाल उठाने वालों और सोशल मीडिया पर निशाना साधने वाले लोगों को जवाब दिया।
कंगना बोलीं- मेरी उपलब्धियों को कम आंका जाता है
कंगना ने कहा कि उन्हें रोजाना ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें उनके बारे में आपत्तिजनक और व्यक्तिगत आरोप लगाए जाते हैं। उनके मुताबिक, इन वीडियो को लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं। उन्होंने माना कि लोगों की ऐसी सोच देखकर उन्हें दुख होता है।
अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना ने कहा कि लोग अक्सर सवाल करते हैं कि वह आखिर इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं। इस पर उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जगह मेहनत, संघर्ष और योग्यता के दम पर बनाई है और वह अपनी मौजूदा पोजिशन की हकदार हैं।
राजनीति में भी महसूस होता है आउटसाइडर जैसा एहसास
कंगना के मुताबिक, उनके राजनीति में आने से भी काफी लोगों को आपत्ति हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरह फिल्म इंडस्ट्री में उनके सफर को लेकर सवाल उठाए गए, उसी तरह राजनीति में भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी से किस पर साधा निशाना?
इंटरव्यू में कंगना ने इशारों-इशारों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कॉकरोच को कोई हाथ में नहीं लेता, बल्कि उसे चप्पल से मारता है, जबकि तितली के साथ लोग तस्वीरें खिंचवाते हैं।
कंगना का यह बयान उनके और CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पुराने सोशल मीडिया विवाद की वजह से भी चर्चा में है। दोनों के बीच नीट प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली थी। अब कंगना का ताजा बयान एक बार फिर सुर्खियों में है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


