हेमंत शर्मा, इंदौर। सोनम रघुवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। लेकिन इस बार चर्चा किसी कोर्ट की तारीख या कानूनी दलील की नहीं बल्कि उसके गले में दिखाई दे रहे उस ताबीज की हो रही है जिसने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस लड़की पर गंभीर आरोप लगे हों, जिस मामले में पूरा देश नजर बनाए बैठा हो, जिस परिवार की वजह से लगातार विवाद उठ रहे हों, उस लड़की के चेहरे पर इतनी बेफिक्री आखिर क्यों दिखाई देती है? कोर्ट से बाहर निकलते समय घबराहट कम और आत्मविश्वास ज्यादा क्यों नजर आता है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उस ताबीज का रहस्य क्या है?
लोगों को याद होगा कि जब सोनम गायब हुई थी तब उसके परिवार द्वारा कई तरह की बातों की चर्चा हुई थी। कहा गया कि उसे ढूंढने के लिए विशेष उपाय किए गए। अब जब उसके गले में ताबीज दिखाई दे रहा है तो सवाल उठना लाजिमी है सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है कि आखिर यह ताबीज किसने पहनाया? परिवार ने, किसी गुरु ने या किसी तांत्रिक ने?
मामला यहीं खत्म नहीं होता
राजा रघुवंशी की मां लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। उनका दर्द हर बयान में साफ दिखाई देता है। वह पूछ रही हैं कि आखिर उनके बेटे को न्याय कब मिलेगा? मामला आखिर कब तक तारीखों में उलझा रहेगा? दूसरी तरफ सोनम के पक्ष से लगातार यह कहा जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। भारतीय समाज में ताबीज, टोटके और तंत्र-मंत्र को लेकर हमेशा से अलग-अलग मान्यताएं रही हैं। कुछ लोग इन्हें आस्था मानते हैं तो कुछ अंधविश्वास। लेकिन जब कोई चर्चित मामला सामने होता है तो हर छोटी चीज लोगों की नजर में आ जाती है।
आज चर्चा का विषय वही ताबीज बन गया है
राजा रघुवंशी की मां चाहती हैं कि मामले की सुनवाई तेजी से हो और सच्चाई जल्द सामने आए। उनका कहना है कि न्याय में देरी भी एक तरह का अन्या है। यह दर्द केवल एक मां ही समझ सकती है जिसने अपना बेटा खोया हो। अब सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में इस पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी? क्या अदालत जल्द कोई बड़ा फैसला सुनाएगी? और क्या ताबीज को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कभी सामने आएगा?
फिलहाल सवाल बहुत हैं और जवाब कम।
लेकिन इतना तय है कि यह मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। हर नई तारीख के साथ नए सवाल उठ रहे हैं और जनता की नजरें इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। तो वही राजा रघुवंशी का पूरा परिवार सोनम रघुवंशी को और उसके परिवार को तंत्र क्रियो में लिप्त बता रहा है और यहां तक कह रहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या तंत्र क्रियाओं के लिए की गई है अगर उन्हें ताबीज ही पहनना था तो गले में मंगलसूत्र क्यों पहनाया, मंगलसूत्र नहीं पहना और खूब तांत्रिक क्रियाएं सोनम के साथ करते हैं। यह कहना है राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का… जिनका दर्द lalluram.com के कैमरे के सामने फूट पड़ा रोते हुए सोनम रघुवंशी को खूब बद्दुआ दी।

