भुवनेश्वर: नबा दास हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. उनकी पत्नी मिनती दास ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा है, ताकि वह इस मामले की सीबीआई जांच की आधिकारिक रूप से मांग कर सकें.

हाल ही में ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा था कि यदि दास का परिवार इस मामले की सीबीआई जांच चाहता है, तो उन्हें इसके लिए लिखित अनुरोध करना होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, 11 मार्च को मिनती दास ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने मुलाकात की अपील की है. उनका उद्देश्य औपचारिक रूप से सीबीआई जांच की मांग करना है. जब इस संबंध में संपर्क किया गया, तो नबा दास के बेटे विशाल कुमार दास ने पुष्टि की कि उन्होंने यह पत्र ईमेल और डाक दोनों माध्यमों से मुख्यमंत्री को भेजा है.
गौरतलब है कि 29 जनवरी 2023 को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में नबा दास को कथित रूप से पूर्व एएसआई गोपाल दास ने गोली मार दी थी. इसके बाद भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि राज्य सरकार ने इस मामले की जांच ओडिशा क्राइम ब्रांच को सौंपी थी.
For Odisha News Click
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- NCB ने 43 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की खेप गुवाहाटी में की जब्त, फ्यूल टैंक में था सीक्रेट चैंबर
- कंगना रनौत ने अयोध्या घूमने वालों को दे दी ये सलाह, सीएम योगी को लेकर भी कही ऐसी बात
- कॉलोनी में धर्मांतरण को लेकर हंगामा: प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई, वीडियो वायरल
- पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 लाख की रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी
- ‘एक-एक का हिसाब होगा’, डोटासरा की अफसरों को चेतावनी; 2028 को लेकर किया बड़ा दावा
