कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। INLD के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या मामले में अब परिवार ने जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नफे सिंह की पत्नी शीला राठी ने आरोप लगाया कि सरकार CBI जांच पर दबाव बना रही है और दो साल बीतने के बाद भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो किसी आरोपी से पूछताछ हुई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।
शीला राठी ने यह भी कहा कि नफे सिंह को अब तक इंसाफ नहीं मिला है क्योंकि इस हत्याकांड में सरकार से जुड़े लोग शामिल हैं। परिवार का कहना है कि केस में शामिल असली आरोपियों तक जांच नहीं पहुंची और केवल “डमी” शूटरों पर कार्रवाई की बात सामने आई है।

परिवार ने संकेत दिया है कि वह अब CBI और सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रहा है।
- Today’s Top News: अमित शाह ने 36 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित, सौरभ चंद्राकर को लाया गया रायपुर, भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हल्दीराम और पतंजलि समेत कई ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल, इस गांव में हफ्तेभर पहले मनाई गई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार, वरदान हॉस्पिटल का पंजीयन 3 साल के लिए निरस्त
- हरियाणा रोडवेज में दो दिन नहीं चलेंगी बसें! 5-6 नवंबर को कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी चक्का जाम, सरकार के खिलाफ तेज होगा आंदोलन
- डरिए मत…राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज, शाह बोले- पहले हमसे तो मिल लीजिए
- काशी पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एयरपोर्ट पर लगा भाजपा दिग्गजों का जमावड़ा! जानें क्या है दौरे का खास मकसद

