Nag Panchami 2026: Dharm Desk. सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व होता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ भगवान शिव की आराधना की जाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि, नाग पंचमी के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, ​कुंडली के दोषों से मुक्ति मिलती है और सर्पदंश का भय दूर होता है. इस बार नाग पंचमी का पर्व सावन सोमवार के दिन पड़ रहा है, जो अति शुभ संयोग हे. जिससे भगवान शिव की पूजा का महत्व भी बढ़ गया है. वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे शुरू हुई और 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार नाग पंचमी आज ही मनाई जा रही है.

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर ऐसे करें नाग देव की पूजा

नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव और नाग देवता का ध्यान करें. इसके बाद विधि-विधान से पूजा करें. नाग देवता को फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करने की परंपरा है. वहीं भगवान शिव को जल और बेल पत्र चढ़ाकर पूजा की जाती है. जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष या राहु-केतु से संबंधित दोष बताए गए है वे इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा कर सकते है. इस दिन कौन-कौन से कार्य से बचना है…

1. रसोई घर में तवा का इस्तेमाल न करें

नाग पंचमी के दिन रसाेई घर की कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. इस दिन रोटी बनाने का तवा, लोहे की कड़ाही या लोहे के अन्य बर्तनों में खाना बनाने से बचने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोटी बनाने वाले तवे को नाग देवता का फन माना जाता है. इस दिन लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं माना जाता. हालांकि, यह एक पारंपरिक मान्यता है. जिसका पालन श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार करते है. साथी ही सब्जी आदि को काटने के लिए चाकू या धारदार चीजों का उपयोग भी वर्जित माना जाता है.

2. जमीन की खुदाई न करें

नाग पंचमी के दिन जमीन खोदने की मनाही होती है. मान्यता है कि नागों का संबंध धरती और उनके बिलों से होता है. ऐसे में जमीन खोदने से नागों के आश्रय को नुकसान पहुंच सकता है. यही वजह है कि इस दिन खुदाई से जुड़े कामों को टालने की परंपरा है.

3. सुई-कैंची का इस्तेमाल न करें

नाग पंचमी के दिन सुई, कैंची और अन्य धारदार वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की भी मान्यता है. कई जगहों पर इस दिन सिलाई-कढ़ाई जैसे काम नहीं किए जाते हैं. श्रद्धालु इस दिन अपना अधिक सयम पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक कार्यों में बिताते हैं.

4. सांप को नुकसान पहुंचाने से बचें

नाग पंचमी के दिन किसी भी सांप को नुकसान पहुंचाना या उसे परेशान करना शुभ नहीं होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. इसलिए जीवों के प्रति दया और अहिंसा का भाव रखना चाहिए. किसी सर्प को पकड़ना, उसके साथ छेड़छाड़ करना या उसे चोट पहुंचाना नहीं चाहिए.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H