राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे सवाल पूछने पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे है। इतनी ही नहीं गली गलौज और धक्का मुक्की का भी आरोप है। इधर, मैहर के अमरपाटन में महिला की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। नक्शा तरमीम और पंचनामा बनाने पहुंचे पटवारी के साथ अभद्रता की। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
छतरपुर : छतरपुर जिले के बछौन क्षेत्र में नायब तहसीलदार रामकुमार खटीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति की ओर से वीडियो बनाए जाने और सवाल पूछे जाने के बाद नायब तहसीलदार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला स्टे के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे व्यक्ति के वीडियो बनाने और सवाल किए जाने के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैहर : अमरपाटन तहसील क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में नक्शा तरमीम और पंचनामा तैयार करने पहुंचे पटवारी नीलेश त्रिपाठी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पटवारी ने अमरपाटन थाने पहुंचकर संबंधित महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्व कार्यवाही के दौरान महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


