प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। जिले के नैला रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल अग्रवाल, निवासी जांजगीर, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के कारणों का फिलहाल नहीं हुआ खुलासा

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
जांच में जुटी पुलिस
नैला चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

