नितिन नामदेव, रायपुर। माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नकटी गांव की जगह नवा रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने की मांग की है।

अपने पत्र में विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा है कि सैकड़ों ग्रामीणों का आशियाना उजाड़कर बनाई जाने वाली आवासीय कॉलोनी में रहना उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव को इस परियोजना से बाहर रखा जाए और विधायक कॉलोनी के लिए नवा रायपुर में उपलब्ध सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए।

narayana

विधायक ध्रुव ने पत्र में यह भी कहा है कि सरकार के पास नवा रायपुर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, इसलिए ग्रामीणों को विस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित योजना पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण को लेकर पहले भी राजनीतिक विवाद हो चुका है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रही है और ग्रामीणों के विस्थापन का विरोध कर रही है। अब कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव के पत्र के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H