वीरेंद्र कुमार/नालंदा। जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धर्मशाला के एक कमरे में ठहरे चार पर्यटक फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
बताया जाता है कि कमरे से तेज बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो चारों लोग एक ही कमरे में फंदे से झूलते पाए गए।
पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और धर्मशाला का पंजीकरण रजिस्टर जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल नंबरों के आधार पर सभी मृतक बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चारों आपस में एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं धर्मशाला प्रबंधक विजय कुमार जैन ने पारिवारिक कलह की आशंका जताई है, लेकिन स्पष्ट किया कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
इस घटना के बाद धर्मशाला प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि दो दिनों तक कमरा बंद रहने के बावजूद सूचना क्यों नहीं दी गई। फिलहाल पुलिस ने परिसर की बैरिकेडिंग कर जांच तेज कर दी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


