Nana Patekar Passes Away : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का गुरुवार तड़के सुबह निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई. विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया.

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें : भूकंप से पहले चेतावनी की तैयारी: उत्तराखंड में हर माह 9 तारीख को बजेंगे सायरन, 169 सेंसर रखेंगे नजर

नाना पाटेकर का करियर

नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म ‘गमन’ थी. लेकिन, 1986 में रिलीज हुई ‘अंकुश’ ने उन्हें पहचान दिलाई. उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया. ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए. ‘परिंदा’ में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया.

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर (Nana Patekar) को साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इसके बाद वो शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए.