Nana Patekar Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। करीब 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके घर पहुंच गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुबह 5:20 बजे हुआ निधन
मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने सुबह करीब 5:20 बजे अंतिम सांस ली। घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर उनके साथ थे।
डॉक्टर के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे नाना ने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। दोस्त ने बाद में मैसेज देखा और करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा। उस समय नाना को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। एंबुलेंस से उन्हें करीब 4:20-4:30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधन से 4 दिन पहले का आखिरी वीडियो वायरल
नाना पाटेकर का निधन से करीब चार दिन पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह ड्रम बजाते, डांस करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा था, “हम सभी को एक दिन जाना है। पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।” उनकी यह बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
3 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड
नाना पाटेकर ने अपने शानदार करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ‘परिंदा’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, ‘क्रांतिवीर’ के लिए बेस्ट एक्टर और ‘अग्निसाक्षी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
‘उदय शेट्टी’ से लेकर आर्मी ट्रेनिंग तक
2007 की ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी के किरदार ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। वहीं ‘प्रहार’ के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। बाद में वे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और मानद कैप्टन के रूप में सेवाएं दीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

