गुलशन कुमार, नांगल चौधरी। क्षेत्र के एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों की स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) जारी नहीं करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सोमवार को बच्चों के अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों को मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुलाया गया। हालांकि काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका।
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बकाया फीस का हवाला देकर बच्चों की एसएलसी रोक रहा है। अभिभावक अनीता ने बताया कि उनके बच्चे निजी स्कूल से कक्षा 6वीं और 8वीं पास कर चुके हैं और अब उन्हें दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाना है। इसके लिए एसएलसी जरूरी है, लेकिन स्कूल प्रबंधन प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा।
उन्होंने कहा कि एसएलसी नहीं मिलने से बच्चों का दूसरे स्कूलों में एडमिशन प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। अभिभावकों ने मांग की कि बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान किया जाए।
वहीं, मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप ने बताया कि अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। विभागीय नियमों के अनुसार स्कूल का रिकॉर्ड जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है और किसी भी बच्चे को इससे वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
- त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने का शानदार मौका, Tata, Hyundai और Toyota की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट
- ‘बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में भी सत्ता परिवर्तन…’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला
- Koderma Accident: जन्मदिन की खुशियां बदलीं मातम में, तिलैया डैम में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीन को बचाया गया
- गयाजी-बोधगया में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक एडवाइजरी, 17 से 21 अक्टूबर तक शहर में नो-एंट्री, जानें बदला रूट और पार्किंग
- CJP के प्रदर्शन से व्यापार प्रभावित होने पर SC की टिप्पणी, कहा- उम्मीद है सद्बुद्धि आएगी

