नांगल चौधरी, गुलशन कुमार | हरियाणा के नांगल चौधरी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाजार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने विभिन्न दुकानों पर जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। टीम ने मौके पर प्लास्टिक सामग्री को कब्जे में लेकर कई दुकानदारों के चालान किए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जूनियर इंजीनियर योगेश ने बताया कि अधिक मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक मिलने पर तीन दुकानदारों के चालान किए गए हैं। इनमें से दो दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
जेई योगेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी दुकानदार के पास दोबारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक मिलता है तो उसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा उसका ट्रेड लाइसेंस भी रद्द करवाया जा सकता है।
नगर पालिका और प्रदूषण विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े और कागज के बैग इस्तेमाल करने की अपील की है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
