नांगल चौधरी (गुलशन कुमार)। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए 15 जून से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम उदय सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हर योग्य नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 15 जून से 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य भी इस अवधि में पूरा किया जाएगा।
इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नागरिक अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
प्रशासन के अनुसार प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 18 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम और फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।

एसडीएम उदय सिंह ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बीएलओ का पूरा सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को पूर्ण रूप से त्रुटिहीन बनाया जा सके।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रवीण, डीपीओ अशोक, चुनाव कानूनगो पवन सहित कई अधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

