कैथल. नारायण सेवा संस्थान द्वारा दया गुप्ता मानव मंदिर, नारायण सेवा केंद्र कैथल द्वारा समाजसेवा, मानवता और दिव्यांगजन कल्याण के उद्देश्य से “स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को हनुमान वाटिका, कैथल में किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, भामाशाह, गणमान्य नागरिक, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षों से मानव सेवा के इस अभियान में सहयोग देने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करना तथा दिव्यांगजनों के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी साझा करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पगड़ी दुपट्टे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पूज्य कैलाश ‘मानव’ जी तथा अध्यक्ष ‘सेवक’ प्रशान्त अग्रवाल जी के सेवा संदेशों का उल्लेख करते हुए मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया गया। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशिका पलक अग्रवाल की प्रेरणादायी उपस्थिति ने सभी को सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। इसके साथ ही संस्थान के सेवा कार्यों में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले भामाशाहों एवं समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में आगामी एक वर्ष के लिए संस्थान की सेवा योजनाओं की भी घोषणा की गई। यह बताया गया कि संस्थान द्वारा कैथल सेंटर में जल्द ही एक निशुल्क स्पीच थेरेपी सेंटर की शुरुआत की जाएगी, जिससे ऐसे बच्चों का इलाज होगा जिन्हें बोलने में दिक्कत है।
दिसंबर माह में संस्थान द्वारा कैथल में एक सामूहिक दिव्यांग विवाह का भी आयोजन किया जाएगा जो कि स्वयं में शहर का एक पहला और अनूठा आयोजन होगा।
कार्यक्रम में होली पथ स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा, लव डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा और एवर ग्रे हाई स्कूल के बच्चों द्वारा अनूठी प्रस्तुतियां दिखाई गई, जिसने सभी के हृदय को करुणा से भर दिया। इन प्रस्तुतियों में संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की भी झलक दिखाई दी।
समारोह में उपस्थित भामाशाहों एवं समाजसेवियों ने भविष्य में भी संस्थान के सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
- दिल्ली की पार्किंग व्यवस्था होगी स्मार्ट, मोबाइल पर दिखेंगे खाली स्लॉट; EV को आधी फीस
- PAK में खुलेआम AK-47 की नोक पर मंत्री का अपहरण, PTI ने आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की
- जमुई कांड पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी और सरकार को घेरा
- Stock Market Today : सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, IT और बैंकिंग शेयर दबाव में, जानिए बाजार का हाल ?
- दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी प्रमोद की हत्या, तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंका



