कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नायब सिंह सैनी सरकार ने अंबाला जिले के नारायणगढ़ में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने का फैसला किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री से मिले किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा तय दरों पर भूमि देने पर सहमति जता दी, जिससे करीब 450 एकड़ जमीन IMT के लिए उपलब्ध होगी। इस सहमति के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री का मिठाई खिलाकर आभार जताया, जिससे परियोजना की शुरुआत को लेकर उत्साह साफ नजर आया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि अंबाला में पहले से IMT का काम तेजी से चल रहा है और अब नारायणगढ़ में नई टाउनशिप बनने से पूरे क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुग्राम की तर्ज पर अंबाला बेल्ट को आधुनिक इंडस्ट्रियल सेंटर बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि बतौर वित्त मंत्री उन्होंने 2025-26 के बजट में 10 IMT स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें मानेसर, बावल, रोहतक, फरीदाबाद, सोहना और खरखौदा पहले से विकासाधीन हैं। अब नारायणगढ़ के जुड़ने से इस मिशन को और गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
इस मौके पर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, राजस्व मंत्री विपुल गोयल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, जिन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के भविष्य के लिए गेमचेंजर बताया।
- नवा रायपुर में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज से पहले दोनों कप्तानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्मृति मंधाना बोलीं- हर मैच खेला जाएगा अक्रामक
- संकट में किसानों को धामी सरकार की ‘संजीवनी’: बिजली बिलों के भुगतान पर तुरंत रोक, मुआवजे में भारी बढ़ोतरी का ऐलान
- यो यो हनी सिंह पर लटकी LOC की तलवार, महाराष्ट्र साइबर सेल एक्शन की तैयारी में, 3 बार समन पर नहीं हुए है पेश
- पंचमी भेंट विवाद पर FULL STOP! गोंड समाज, मंदिर ट्रस्ट और राजपरिवार में बनी सहमति, फिर सोशल मीडिया पर कौन फैला रहा भ्रम?
- MP में फिर गरमाया OBC आरक्षण का मुद्दा: 16 अक्टूबर को भोपाल में मंत्रियों के बंगलों पर बड़ा प्रदर्शन; आजाद समाज पार्टी ने किया ऐलान

