नारायणगढ़, राजेश वर्मा । आगामी 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाली माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा एवं भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन के राष्ट्र समर्पण कार्यक्रम को लेकर नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नारायणगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा आमजन जींद के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई एवं नंबरदार सुरेश पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अंबाला – काला आम्ब फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास, आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जींद में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का राष्ट्र को समर्पण भारतीय रेलवे के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, जो स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में देश के बढ़ते कदमों का प्रतीक बनेगी।
नम्बरदार सुरेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद से हरियाणा प्रदेश की अनेक विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह है तथा लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहर से कार्यकर्ता एवं नागरिक अधिक से अधिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।
नम्बरदार सुरेश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। हाइड्रोजन संचालित ग्रीन ट्रेन जैसी आधुनिक परियोजनाएं देश की तकनीकी क्षमता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर सैनी सभा नारायणगढ़ के प्रधान सेवानिवृत कानूनगो शिवराम सैनी, मास्टर बलजीत सिंह, पूर्व सरपंच खुशीराम, अनूप सिंह अंधेरी, अजेब सिंह ककड़माजर, अवतार सिंह बरखेड़ी, हरदयाल सिंह, मास्टर दयाल सिंह नन्हेड़ा आदि मौजूद रहे।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


