दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बरेली में पदस्थ पटवारी अजय धाकड़ और उनके बच्चों की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुए हैं।

कार में मिले बच्चों के शव, रेलवे ट्रैक पर मिली पटवारी की लाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पटवारी अजय धाकड़ की लाश बरामद हुई है। जबकि उनके बच्चों के शव रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी कार में मिले हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m