दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। जरा सोचिए… आप घने और शांत जंगल के बीच मखमली हरियाली को निहार रहे हों और अचानक आपके ठीक सामने साक्षात ‘जंगल का राजा’ और खूंखार भालू आ धमकें! रोमांच की हद पार कर देने वाला यह नजारा रविवार सुबह नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) में देखने को मिला। अमूमन 1 जुलाई से मानसून के कारण कोर एरिया पर ताले लटक जाते हैं, जिससे लगता है कि सफारी का रोमांच थम गया लेकिन इस बार सतपुड़ा के बफर जोन ने कुदरत का ऐसा वाइल्ड और एडवेंचरस रूप दिखाया है कि पर्यटकों की सांसें थम गईं।

मानसूनी बारिश के बीच जहां चारों ओर हरियाली की चादर बिछी है, वहीं ठीक सामने आए बाघ और भालू के इस गजब के ‘गेट क्रैश’ ने पर्यटकों के दिल की धड़कनें बढ़ा दीं। कोर भले ही बंद हो लेकिन बफर जोन में इन दिनों कुदरत का असली जादू और वन्यजीवों की अठखेलियां सैलानियों को दीवाना बना रहा है।

ये भी पढ़ें: खाकी पर सरेआम हमला! प्लेटफार्म पर अचानक डंडे भांजने लगा सनकी, वीडियो के पीछे का खौफनाक सच…

सुबह की सैर और… अचानक सामने आ गए ‘जंगल के राजा’

रविवार की सुबह सतपुड़ा के जंगलों में सफारी पर निकले पर्यटकों के लिए किसी लॉटरी के खुलने जैसी रही। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध जमानी देव और परसापानी बफर क्षेत्र में जैसे ही पर्यटकों की जिप्सी आगे बढ़ी, घने जंगलों और मानसूनी हरियाली के बीच अचानक ‘बाघ और भालू’ बेहद करीब आ गए।

इतने करीब से बाघ और भालू को एक साथ देखना पर्यटकों के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव था। जिप्सी में बैठे सैलानियों ने बिना एक पल गंवाए इस ऐतिहासिक और शानदार नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

हरियाली की चादर और वन्यजीवों का ‘गेट क्रैश’

मानसून के आते ही सतपुड़ा की वादियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही हैं। बारिश की फुहारों के बीच चारों ओर फैली मखमली हरियाली ने जंगल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। बफर जोन के दोनों गेटों पर इन दिनों वन्यजीवों की एक्टिविटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

यहां पहुंच रहे पर्यटकों को न सिर्फ बाघ और भालू, बल्कि भारी-भरकम गौर, कुलांचे भरते चीतल, सांभर और बारिश के इस सुहावने मौसम में सक्रिय होने वाले रंग-बिरंगे अनोखे कीट-पतंगे भी देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मैंने… नही मैंने! मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक; जानें क्यों फीका पड़ गया करोड़ों का कार्यक्रम

वीकेंड का प्लान है, तो सतपुड़ा का बफर जोन है बेस्ट

आमतौर पर बारिश के 3 महीनों में लोग वाइल्डलाइफ सफारी को मिस करते हैं लेकिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का मैनेजमेंट इस मामले में पर्यटकों को निराश नहीं होने दे रहा है। खास बात यह है कि जहां कोर एरिया में जाना मना है, वहीं बफर सफारी वन्यजीव प्रेमियों के लिए इस मानसूनी मौसम में सबसे बेहतरीन और एडवेंचरस विकल्प साबित हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m