दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से यह केस ऑनर किलिंग, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझ गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला सोहागपुर के भटगांव का है। जहां सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक युवक और युवती के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। मृतकों की पहचान गोरा गांव निवासी अरुण पुरवइया और भटगांव निवासी रिंकी पुरवइया के रूप में हुई है। ​​घटना की सूचना मिलते ही एसपी साईकृष्णा थोटा, एसडीओपी संजू चौहान और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

ये भी पढ़ें: एक पैर-हाथ की उंगली कटी और शरीर पर… MP में युवक को ‘तालिबानी सजा’ जैसी यातना! पास में मृत हिरण मिलने से उलझी मिस्ट्री

कैसे हुई मौत ?

पुलिस वर्तमान में दो मुख्य पहलुओं पर जांच कर रही है। आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को उड़ा लिया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं दोनों की हत्या किसी तीसरे पक्ष ने तो नहीं की ? ​एसपी साईकृष्णा थोटा ने बताया कि यह मामला गंभीर है। हम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AIIMS और People’s University को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने कराया खाली, सर्चिंग जारी

बंदूक से गोली चलने के मिले निशान

एसपी ने कहा कि सूचना मिली थी कि सोहागपुर थाना अंतर्गत भटगांव है, जहां पर सुबह एक महिला और एक पुरुष की बॉडी मिली है। दोनों के बंदूक से गोली चलने के निशान है, साथ ही वेपन भी मौके पर मिला है। अभी तस्दीक की जा रही है कि घटना कैसे हुई है ? बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। वर्तमान में सोहागपुर पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m