गुलशन कुमार/नारनौल. जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा नए बार रूम में स्थानांतरित होकर आए माननीय न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के सम्मान में एक गरिमामय स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रधान संतोख सिंह यादव ने की, जबकि मंच संचालन सचिव प्रदीप यादव ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय डिस्ट्रिक्ट जज हर्षाली चौधरी, माननीय प्रिंसिपल जज सोनिका, डॉ. मुकेश कुमार, आदित्य सिंह यादव, वंदना, उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं पुलिस अधीक्षक दीपक का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में प्रधान संतोख सिंह यादव ने कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन एवं बार के बीच आपसी समन्वय और सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन सदैव न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने एवं आमजन को त्वरित न्याय दिलाने हेतु सकारात्मक भूमिका निभाती रही है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बार एवं प्रशासन के मध्य बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ताओं का संबंध केवल पेशेवर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की रीढ़ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, नारनौल की समस्त कार्यकारिणी सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम में उप प्रधान विकास सांगवान, सह-सचिव चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह यादव, लेखा परीक्षक कार्तिक यादव एवं पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमिंद्र यादव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।समारोह के दौरान सभी सम्मानित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं हेतु जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधान संतोख सिंह यादव ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
- सीएम साय ने कहा – इसी महीने जनता के लिए शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन… अब घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे राजस्व रिकॉर्ड
- संभागीय समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश : CM साय ने कहा – किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, तेल नदी पर एनीकट के लिए 7 करोड़ स्वीकृत
- 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को बांटे जाएंगे गणना फॉर्म, BLO को उपलब्ध कराई जाएगी मूलभूत सुविधाएं
- दहेज प्रताड़ना से तंग महिला का खौफनाक कदम! दो बच्चों संग खाया जहर, मां-बेटे की मौत
- डॉक्टर पति को हाईकोर्ट से झटका, भरण-पोषण मामले में याचिका खारिज, जानिए पूरा मामला…

