गुलशन कुमार/नारनौल. हरियाणा के नारनौल में CIA टीम ने सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी होटल के कमरे में बैठकर नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं।पुलिस टीम ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में एसएस होटल पहुंची। वहां होटल के कमरा नंबर-105 में पांच युवक बैठे मिले। पूछताछ में उनकी पहचान विकास निवासी सुराना, रोहित व राहुल निवासी मांदी, जसवंत निवासी नीरपुर और सचिन निवासी खेड़ी अटेली के रूप में हुई।
नारनौल का शहर थाना तहसीलदार को बुलाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट
आरोपियों की मांग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छीराम नायब तहसीलदार नारनौल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में सभी आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विकास, रोहित और राहुल के पास से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। तीन से मिली हेरोइनपुलिस के अनुसार विकास से करीब 28 ग्राम, रोहित से 32 ग्राम और राहुल से 31 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।
थाना शहर में मामला दर्ज
मौके पर पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B), 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
- कोरोना वॉरियर्स का अर्धनग्न होकर प्रदर्शन: पुन: बहाली की मांग, मुंडन-सद्बुद्धि यज्ञ और केश दान भी कर चुके हैं
- अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: बोले- ‘इस बार घड़ा नहीं, टैंकर फूटेगा’, जानें पूरा मामला
- पुलिस की निगरानी में बड़ी चूक: इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था तस्करी का आरोपी, जवानों को चकमा देकर हुआ फरार
- राशन के दामों में बढ़ोतरी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- महतारी वंदन में दिया पैसा वसूल रही है सरकार…
- अहमदाबाद में दुर्गा पूजा की धूम, मायापुर थीम पंडाल और इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनी आकर्षण

