नारनौल: महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोरियावास में लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से बने महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और 850 बेड के राव तुलाराम अस्पताल का 17 जुलाई को औपचारिक शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में आयोजित कार्यक्रम से इस मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में 4 से 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी, जबकि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
करीब 80 एकड़ क्षेत्र में तैयार किए गए मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश हो चुका है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए सीएनजी बसों, ईवी वाहनों और साइकिलों की व्यवस्था भी की है, ताकि पर्यावरण अनुकूल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू होने से दक्षिणी हरियाणा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए रोहतक या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा का बेहतर अवसर भी मिलेगा। लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया.
- सहरसा बाईपास पर पुलिस का छापा, 1280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!
- SIR से आपातकाल तक, अनिल विज ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा
- फैसले के लिए थोड़ा इंतजार और! वकीलों की हड़ताल से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की टली सुनवाई, जानिए कब होगी आरोप तय करने की कार्यवाही
- जी राम योजना में जॉब कार्ड घोटाला: फर्जी कागज़ के जरिए लाखों का भ्रष्टाचार, सचिव बोले- मुझे सॉफ्टवेयर चलाना नहीं आता, जनपद CEO ने साधी चुप्पी
- Gunmaaster G9 की शूटिंग के दौरान हादसा, बाल-बाल बची इमरान हाशमी की जान, हवा में पलटी SUV
