गुलशन कुमार/ नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर दोपहिया वाहनों पर बेवजह घूमने वाले मनचलों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों (राइडर्स) पर बिना किसी उचित कारण के घूम रहे युवकों को रोका।
इन सभी युवकों की पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्र (आईडी) चेक किए गए। भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अनुशासनहीनता को रोकने के लिए इन सभी युवकों के नाम, पते और अन्य आवश्यक जानकारियां रजिस्टर में नोट की गई।
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चेकिंग के दौरान जिन युवकों को बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए पाया गया, उनके खिलाफ तुरंत प्रभाव से चालान काटे गए। इसके साथ ही, मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इन युवकों को यातायात नियमों की महत्ता और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया।
इस पूरी दंडात्मक और सुधारात्मक कार्रवाई में पुलिस ने युवकों के परिवारों को भी जवाबदेह बनाया है। पकड़े गए सभी युवकों के परिजनों को पुलिस द्वारा टेलीफोन के माध्यम से तुरंत सूचित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें बताया गया कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। परिजनों के माध्यम से भी युवकों को यह समझाया गया कि वे इस तरह आवारागर्दी न करें और अपना समय रचनात्मक कार्यों में लगाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में ये युवक दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला पुलिस आमजन और विशेषकर अभिभावकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।
- ‘तेजस्वी के कलेजा पर लोट रहा सांप’, उपेंद्र कुशवाहा ने बताई वजह, बोले- बौखलाहट में…
- बिहार में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर राहुल गांधी भड़के, कांड को पित्तृसत्ता और अंधभक्त से जोड़ा
- ‘जेन जी’ वाले चुनाव में ABVP की जीत पर अभिजीत दीपके ने बताई जीत की वजह, तीन बार लिया एक ही नाम
- गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य होः गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं, महाराष्ट्र के बाद MP में भी उठी मांग, हिंदू संगठनों का बड़ा फैसला
- रूस में पुतिन का जलवा बरकरार, युनाइटेड रशिया पार्टी को मिला बंपर बहुमत ; रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं



