नारनौल। हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को नारनौल में जिला जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतें सुनीं। बैठक में कुल 11 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 7 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जन परिवेदना समिति की बैठकों में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने पंचायती राज विभाग के एक एसडीओ को चार्जशीट किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मामलों में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्य पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और गंभीरता के साथ करने तथा जनता की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- Bastar News Update : फूल रथ की परिक्रमा के साथ बस्तर दशहरा की परंपरा जीवंत…मुआवजे पर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान… बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन
- गोलबाजार अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त: अब और मोहलत नहीं, 19 नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई
- उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार अलर्ट सिस्टम, अब सैटेलाइट से पहुंचेगी खतरे की सूचना
- नवरात्रि में ‘माया नगरी’ में शर्मनाक वारदातः मुंबई में बच्ची से रेप के बाद हत्या, बवाल मचने के बाद आरोपी गिरफ्तार
- लोहे की कढ़ाई में लग गई है जंग? इन आसान तरीकों से करें साफ, दोबारा जंग लगने से भी होगा बचाव

