दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर पुलिस की अनोखी और सख्त रणनीति ने आखिरकार शराब तस्करी के एक शातिर माफिया को घुटनों पर ला दिया। एक महीने से फरार चल रहे इस आरोपी पर पुलिस ने महज 1 रुपये का प्रतीकात्मक इनाम घोषित कर उसकी असली हैसियत समाज के सामने उजागर कर दी। 

READ MORE: फरार आरोपी पर ‘1 रुपये’ का इनाम: काफी कोशिशों के बाद भी पकड़ में नहीं आ रहा शातिर क्रिमिनल, अब पुलिस ने किया अनोखा प्रयोग

आरोपी के खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह चार महीने पहले ही शराब तस्करी के मामले में जेल से बाहर आया था, लेकिन रिहाई के बाद फिर से उसी अवैध धंधे में जुट गया। कानून को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए उठाया गया यह कदम कारगर साबित हुआ और सामाजिक बदनामी के डर से 1 रुपये का इनामी यह आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया। इसके बाद नरसिंहपुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m