दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 27 वर्षीय युवक गोपाल विश्वकर्मा का शव अपने घर के पीछे खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं और उन्होंने इसकी हत्या होने की आशंका जताई है।

READ MORE: सनसनीखेज साजिश: दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त के सीने में मारी गोली, फिर खुद फरियादी बनकर पहुंचा थाने; CCTV  फुटेज से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, गोपाल का उसी गांव में रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध था। उस युवती का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध होने की बात सामने आई है। परिजनों का दावा है कि इसी प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या के चलते गोपाल की हत्या कराई गई। परिवार का कहना है कि यह कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

READ MORE: डबल मर्डर से फैली सनसनीः ताऊ ने परीक्षा देने जा रहे भतीजा-भतीजी को उतारा मौत के घाट, लठ से किया हमला

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की सूक्ष्म जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया कि जांच पूरी तरह से चल रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही मामले की असलियत सामने आएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m