दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक मृत बच्ची का दफनाया हुआ शव कब्र से बाहर निकाला गया है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। दरअसल, परिजनों ने इलाज करने वाले डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घर वालों का कहना है कि गलत इलाज की वजह से मासूम की जान गई थी।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल को तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। घरवालों की शिकायत पर एसडीएम के आदेश के बाद आज मृतक का शव जांच के लिए बाहर निकाला गया। जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: आगे-आगे पुलिस की गाड़ी और पीछे-पीछे ट्रैक्टर चालक: कुरवाई में ग्रामीण ने डायल 112 को दौड़ाया, VIDEO वायरल
मृतक बच्ची के पिता निलेश मिश्रा ने कहा कि ‘मेरी बच्ची की मौत डॉक्टर संदीप पटेल की लापरवाही के चलते हुई है। ओवर डोज के चलते जान गई। मैं चाहता हूं कि जो मेरी बच्ची के साथ हुआ है, वह दूसरों के साथ न हो। अगर ये दोषी पाए जाते है तो डॉक्टर पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो। ओवर डोज के चलते जान गई। अब देखना होगा कि परिजनों के आरोप कितने सही है ? जांच के बाद इसका खुलासा हो जाएगा।

