दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में प्लाईवुड बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा हो गया। जहां ड्रायर फटने से चार मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नरसिंहपुर के करेली में स्थित प्लाईवुड बनाने वाली ‘ट्रिली फैक्ट्री’ में बीती रात ड्रायर के फट जाने से आग लग गई और इस हादसे में फैक्ट्री में कार्यरत चार मजदूर बुरी तरह जल गए। हादसे में घायल दो महिलाएं और दो पुरुष कर्मचारियों को नरसिंहपुर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में भेजा गया है। वहीं दूसरे दिन जब आगजनी के शिकार हुए कर्मचारियों के परिजनों को पता लगा तो वह लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में इलाजरत मजदूरों के परिजनों को मिलने नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: रेलवे स्प्रिंग कारखाने में आगजनी का मामला: मेंटेनेंस कंपनी की लापरवाही आई सामने, LPG लाइन का कॉक खुला छोड़ने से हुआ था हादसा

इसके बाद मीडिया के हस्तक्षेप पर अस्पताल में इलाजरत मजदूर से उनके परिजनों को मिलाया गया। वहीं इस संबंध में जब हमने फैक्ट्री के संचालक से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि प्लाईवुड बनाने की फैक्ट्री में कल शाम करीब 5 से 6 बजे मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान ड्रायर फटने से आग लग गई। जिसमें चार मजदूर झुलस गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। हमारे अधिकारी वहां पर एफआईआर करवा रहे है। वहीं उन्होंने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m