दीपक कौरव, नरसिंहपुर। नर्मदापुरम जिले के नरसिंहपुर से एक पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो जरजोला रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जिसमें 6 से 7 नवयुवकों ने मिलकर एक युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं दंबगई दिखाते हुए आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: सहेली के रिश्तेदार ने किया रेप: शादी का झांसा देकर कई सालों से बनाता रहा संबंध, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज   

सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और फरार चल रहे युवकों की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m