संजय कुमार, जींद. नरवाना में रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते हुए रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी के पैर में फ्रैक्चर आने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
डीएसपी अमरजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नरवाना के एक कपड़ा व्यापारी से मंथली मांगने वाले 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें से चार आरोपियों को जींद कारागार भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
रविवार को पुलिस टीम आरोपी को जांच के लिए हिसार रोड क्षेत्र में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने जमीन में छिपाया गया देसी कट्टा निकाल लिया और पुलिस टीम पर तान दिया। इसके बाद वह रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया।
सामने से पुलिस वाहन आता देख आरोपी ने पकड़े जाने के डर से ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी।घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
- ‘बयानबाजी से बिगड़ रहा माहौल, सबूत मांगो तो चुप्पी क्यों?’ कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम योगी पर सीधा हमला
- नेपाल में हुई त्रासदी में विदिशा की बेटी भी लापता, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गई थी स्वाति बागरेचा
- CG News: त्योहारी सीजन में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, मकान से 10 पेटी MP निर्मित शराब जब्त, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
- फर्जी लेडी IAS की बढ़ी मुश्किलें: अब भोपाल में हुई तृप्ति सिंह के खिलाफ FIR, इश्क ने बना दिया था नकली अफसर
- अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर: यूपी में 50 KW तक का बिजली कनेक्शन पाना हुआ बेहद आसान


