संजय कुमार, जींद : कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो हालात कभी रास्ता नहीं रोक सकते। इस बात को सच साबित कर दिखाया है नरवाना के गांव धमतान साहिब की होनहार बेटी मुस्कान ने, जिसने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा परीक्षा में 500 में से 497 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान की इस शानदार सफलता से पूरे गांव, क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गांव के लोगों का कहना है कि मुस्कान ने साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। सबसे भावुक बात यह है कि मुस्कान के पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी बेटी की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने मुस्कान के सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। आज उसी संघर्ष और मेहनत का परिणाम है कि बेटी ने पूरे जींद जिले का नाम रोशन कर दिया।
मुस्कान ने बताया कि उसका सपना IAS अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। इसके लिए उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल पढ़ाई पर ध्यान दिया। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्मविश्वास ही उसकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बना। मुस्कान की उपलब्धि आज हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उसकी कहानी यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और परिवार के विश्वास से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।
- Haryana Top News : परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट का अहम फैसला, मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वीडन दौरा, फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, जमीन विवाद में बेटे की हत्या का आरोप समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
