Naseeruddin Shah On Dimagi Naxal: मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी एक्टिंग से ज्यादा आपत्तिजनक बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर चर्चा में हैं। नसीरुद्दीन शाह मोदी सरकार पर विवादित और अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। एक बार फिर नसीरुद्दीन शाह ने विवादस्पद बयान देते हुए मोदी सरकार को घेरा है। नसीरुद्दीन शाह ने खुद को दिमागी नक्सल बताते हुए कहा कि हां! मैं दिमागी नक्सल हूं। साथ ही पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ‘तुम और तुम्हारे पालतू कुत्ते गोदी मीडिया में भौंकते रहते हैं। वो जाहिल, नाकारा लोग है। अपनी पूरी ताकत लगा लो। न हमारे मुल्क के नौजवानों का हौसला नहीं तोड़ पाओगे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और देश के युवाओं, शिक्षा संस्थानों और लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाए। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ भी बताया।

नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में कहा- मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा पता नहीं क्या-क्या टर्म दिए हैं चौकीदार ने मुझ जैसे लोगों को। एंटी-नेशनल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। टुकड़े-टुकड़े गैंग अगर कोई है इस मुल्क में तो वो ये नाजायज हुकूमत है। मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं, ‘और क्या-क्या करोगे तुम? हमारे मुल्क के नौजवानों की हिम्मत तोड़ने के लिए। शिक्षा संस्थाओं को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए। कितना करोगे?’ तुम और तुमने जो अपने आसपास बेवकूफों और बेईमानों की पलटन खड़ी की है, उसके साथ कहां तक जाओगे?’

कर लो जितना हो सके तुमसे

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा- पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजीत रेय फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिल्लिया। छात्रों पर जो जुल्म किया जा रहा है, वो याद रखा जाएगा। सब याद रखा जाएगा। कर लो जितना हो सके तुमसे और तुम्हारे पालतू कुत्तों जो गोदी मीडिया में भौंकते रहते हैं और वो जाहिल, नाकारा लोग, जो बीजेपी आईटी सेल के मुलाजिम हैं। कितना करोगे तुम? करते रहो। अपनी पूरी ताकत लगा लो। न हमारे मुल्क के नौजवानों का हौसला टूटने वाला है, न हमारे शिक्षा संस्थाओं बर्बाद होने वाले हैं और न ही हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ने वाला है। जो करना है, करके देख लो। देख लेंगे कितना जोर है बाजू-ए-कातिल में है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m