गुलशन कुमार /नारनौल. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त और स्वस्थ प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां, पिछड़े वर्ग कल्याण, अंत्योदय सेवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत चल रही इस मुहिम के तहत जिला रेड क्रॉस कार्यालय से जागरूकता रैली को रवाना किया गया, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए पंचायत भवन पहुंची। इस रैली में युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के समापन पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को विनाश की ओर धकेलता है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस सामाजिक बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़े हों और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।
इस अवसर पर इन्वेस्टिगेटर अरुण कुमार, पवन यादव, मनोज कुमार, वेद प्रकाश मिटू तथा रेड क्रॉस संस्था से शोभा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार ने तेज की तैयारी, विभागों से मांगा पूर्व सैनिक कोटे का पूरा ब्योरा
- CG Morning News : जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर होगी अहम बैठक, रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- खंडवा में देररात चरवाहों और पारदी समाज के बीच विवाद: 24 भेड़ों की हत्या का आरोप, चक्काजाम की कोशिश
- Morning News Brief: नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय लापता; GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया; अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं
- कर्नल सोफिया कुरैशी अपमान मामला: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल को लिखा पत्र, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मांग


