पठानकोट. पंजाब भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ प्रदेशभर में आज से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की जा रही है. भाजपा ने इसे लेकर व्यापक तैयारियां की है. इस रैली में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना है. पंजाब में लगातार बढ़ रहे हैं नशा के कारोबार और नशा में लिप्त होने वाले युवाओं में एक सकारात्मक संदेश देने की पहल यह कार्यकर्ता करेंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पठानकोट के माधोपुर स्थित एकता स्थल से यात्रा को रवाना करेंगे. इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और बठिंडा से भी यात्राएं निकाली जाएंगी. रैली को निकालने के लिए व्यापक इंतजार किए गए हैं. सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसका भी ध्यान दिया जा रहा है.
पंजाब को भयमुक्त बनाने का लक्ष्य
भाजपा के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, फाजिल्का से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा में शामिल होंगे. ये यात्राएं प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी और करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 30 सितंबर को जालंधर में संपन्न होंगी. तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा नशे के साथ-साथ रंगदारी, गैंगस्टरवाद और भय के खिलाफ भी अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पंजाब को भयमुक्त, रंगदारी मुक्त और विकासयुक्त बनाने का है.
सरकार पर साधा निशाना तरुण चुघ
वहीं अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना पर चुघ ने दुख जताया. उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी तक निशाने पर हैं. चुघ ने पुलिस थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों और पंजाब पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट लॉन्चर से हुए हमले का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा. चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं हो रही हैं और प्रदेश की रक्षक पुलिस ही निशाने पर है. उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को पंजाब के हालात सुधारने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

