महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ यूनिट में गंभीर आरोपों के बाद कंपनी ने अपने संचालन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं। TCS के नासिक ऑफिस को फिलहाल बंद कर दिया गया है. अगली सूचना तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है. मंगलवार से 160 कर्मचारियों को पूरी जांच होने तक ऑफिस न आने का आदेश दिया गया है. दिल्ली में हेड ऑफिस को भी ये कहा गया है कि पूरी जांच होने तक कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी. 

नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जो कुछ भी हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. मामले की जांच चल रही है, इसी बीच आदेश हुआ है कि मल्टीनेशनल कंपनी के सभी कर्मचारी अब घर से काम करेंगे. जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

महाराष्ट्र के नासिक में एक आईटी कंपनी की BPO यूनिट में यौन शोषण और उत्पीड़न के गंभीर आरोप सामने आए हैं. कम से कम 8 महिला कर्मचारियों ने कई सालों से चल रहे यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धार्मिक दबाव की शिकायत की है. यह फैसला यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और जबरन धार्मिक रूपांतरण जैसे गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल नौ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और पुलिस ने सात से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 7 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं, जबकि एक अन्य महिला आरोपी फरार है. पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी टीम लीडर जैसे पदों पर थे और उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर सहकर्मियों को परेशान किया.

नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. यह मामला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक स्थित BPO यूनिट से जुड़ा बताया जा रहा है. NCW की टीम 18 अप्रैल को मौके पर जाकर जांच करेगी और हालात का जायजा लेगी. कमेटी पीड़ितों, पुलिस और कंपनी अधिकारियों से बातचीत करेगी और किसी भी तरह की लापरवाही की पहचान करेगी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी कर्मचारियों का एक संगठित समूह था। जो कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को निशाना बनाता था। नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी एक समूह की तरह काम कर रहे थे और कई मामलों में एक साथ शामिल थे। एफआईआर में 2022 से लगातार यौन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियां, पीछा करना और निजी जीवन में दखल जैसे आरोप दर्ज हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m