कैथल। राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह उत्सव के अवसर पर कैथल सहकारी चीनी मिल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मिल परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं।
प्राचीन समय में वृक्षों की अधिकता के कारण प्राकृतिक संतुलन बना रहता था, ऋतुएं समय पर आती थी और वातावरण मानव जीवन के अनुकूल रहता था। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन प्रदान कर कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण ही नहीं करते, बल्कि तापमान को नियंत्रित रखने, जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं पौधे लगाने तथा दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमित रूप से पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

